Google fitbit Air Fitness Tracker: अक्टूबर में भारत आएगा गूगल का बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air, जानें क्या होगा खास?

Google fitbit Air Fitness Tracker: अक्टूबर में लॉन्च से पहले कंपनी इन सभी जानकारियों का खुलासा कर सकती है। स्क्रीन-फ्री डिजाइन और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के कारण Fitbit Air भारतीय बाजार में एक अलग तरह का फिटनेस ट्रैकर विकल्प बन सकता है।

Google fitbit Air Fitness Tracker: ने भारत में अपने नए फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। हाल ही में गूगल ने मेड बाय गूगल इवेंट में गूगल पिक्सल 11 सीरीज को लॉन्च किया है। इसी इवेंट में गूगल ने फिटबिट एयर का भी ऐलान किया। कंपनी इसे अक्टूबर 2026 में भारतीय बाजार में पेश करेगी। यह कंपनी का भारत में पहला स्क्रीन-फ्री फिटनेस ट्रैकर होगा, हालांकि गूगल ने अभी इसकी सटीक लॉन्च डेट, कीमत और बिक्री की जानकारी नहीं दी है।

Google Fitbit Air India Launch

बिना स्क्रीन के काम करता है Fitbit Air/Photo- Google

अक्टूबर में भारत आएगा Fitbit Air

Google ने पुष्टि की है कि Fitbit Air को भारत में अक्टूबर 2026 में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले Amazon India पर Fitbit Air की लिस्टिंग सामने आ चुकी थी, जिससे इसके भारत में आने के संकेत मिले थे, हालांकि Amazon पर दिखी कीमत को आधिकारिक भारतीय कीमत नहीं माना जा सकता, क्योंकि ये लिस्टिंग थर्ड-पार्टी सेलर्स की ओर से की गई थीं।

End of Feed