Google पर 463 मिलियन डॉलर का जुर्माना, यूजर्स की लोकेशन डेटा को लेकर EU ने की बड़ी कार्रवाई

इस मामले की जांच आयरलैंड के Data Protection Commission (DPC) ने की। EU में Google का यूरोपीय मुख्यालय आयरलैंड के डबलिन में है, इसलिए Google से जुड़े डेटा प्राइवेसी मामलों में आयरलैंड का रेगुलेटर अहम भूमिका निभाता है।

Google को यूजर्स की लोकेशन डेटा को सही तरीके से हैंडल नहीं करना भारी पड़ गया है। यूरोपियन यूनियन (EU) के प्राइवेसी रेगुलेटर ने Google पर 403 मिलियन यूरो यानी करीब 463 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। रेगुलेटर का कहना है कि Google ने यूजर्स के लोकेशन डेटा को प्रोसेस करते समय EU के प्राइवेसी नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया।

Google Newss

इस डेटा की मदद से किसी भी व्यक्ति की लोकेशन का पता लगाया जा सकता है।

Google के खिलाफ यह जांच करीब छह साल पहले शुरू हुई थी। इसमें देखा गया कि 2018 में EU का General Data Protection Regulation (GDPR) लागू होने के बाद से फरवरी 2020 तक Google ने यूजर्स के लोकेशन डेटा को किस तरह इस्तेमाल और प्रोसेस किया।

End of Feed