Google Doodle: गूगल ने लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए अपने डूडल में बदलाव किया है। इससे पहले गूगल ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के पहले चरण के लिए भी नागरिकों से मतदान की अपील की थी। अब नए डूडल (Google Doodle) के माध्यम से गूगल फिर से लोगों से वोट करने की अपील कर रहा है।
Google Doodle For Lok Sabha Elections 2024
क्या है आज का गूगल डूडल?
शुक्रवार को Google ने अपने होमपेज पर एक डूडल लॉन्च किया है, जिसमें गूगल लोगो को एक फोटो के साथ बदला गया है। इस फोटो में ऊपर उठी हुई तर्जनी अंगुली को स्याही से चिह्नित किया गया है - जो भारतीय चुनावों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पर्याय है। स्याही वाली उंगली दिखाकर गूगल लोगों से मतदान करने के लिए अपील कर रहा है।
गूगल होम पेज पर इस खास डूडल को देखा जा सकता है। गूगल के आज के डूडल की खास बात यह है कि इस पर क्लिक करके यूजर्स को भारत में चुनावों पर लेटेस्ट अपडेट और इससे संबंधित सर्च रिजल्ट भी मिल जाते हैं। यूजर्स यहां से चुनाव संबंधित खबरें भी पढ़ सकते हैं।
Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण आज से शुरू
18वीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान शुरू हो गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे समाप्त होगी। बता दें कि 18वीं लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं। जो 1 जून को समाप्त होने वाले हैं और मतगणना 4 जून को होगी।
