Google Doodle: Nowruz पर गूगल ने बनाया खास डूडल, पारसियों को नए साल की दी बधाई

Google Doodle: नवरोज के स्पेशल डूडल में फारसी संस्कृति के तत्वों जैसे फूलों के डिजाइन और हफ्ट-सिन टेबल को दिखाया गया है। इसे फारसी में "सिन" से शुरू होने वाली सात वस्तुओं के साथ सेट किया गया है, इसमें प्रत्येक वर्ष के लिए एक अवधारणा को दिखाया गया है।

Google Doodle Today: गूगल ने मंगलवार को एक खास डूडल के जरिए फारसी नववर्ष 'नवरोज' की बधाई दी है। फारसी में नवरोज (Nowruz) का अर्थ है "नया दिन" और यह उत्तरी गोलार्ध में वसंत की शुरुआत का प्रतीक है। नवरोज, पारसी लोगों का नववर्ष है. इसे फारसी नववर्ष भी कहा जाता है। इस खास डूडल (Doodle) को एक ईरानी गेस्ट आर्टिस्ट पेंडार यूसेफी द्वारा डिजाइन किया गया है। बता दें कि गूगल (Google) खास दिन और महान लोगों को याद करने के लिए डूडल बनाता है।

'नवरोज' पर खास डूडल

नवरोज के स्पेशल डूडल में फारसी संस्कृति के तत्वों जैसे फूलों के डिजाइन और हफ्ट-सिन टेबल को दिखाया गया है। इसे फारसी में "सिन" से शुरू होने वाली सात वस्तुओं के साथ सेट किया गया है, इसमें प्रत्येक वर्ष के लिए एक अवधारणा को दिखाया गया है।

End of Feed