Google ने लॉन्च किया कमाल का AI टूल, शब्दों से बना देगा वीडियो

Google Veo video generative AI model: Google DeepMind द्वारा विकसित, Veo एक इमेज-टू-वीडियो मॉडल है जो रियरलिस्टिक दिखने वाले लोगों और जानवरों सहित हाई क्वालिटी, हाई डेफिनिशन वीडियो बनाने में सक्षम है। वहीं इमेजन 3 गूगल का लेटेस्ट इमेज-जनरेशन मॉडल है जो सरल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से रियलिस्टिक और हाई क्वालिटी वाली फोटो जनरेट कर सकता है।

Google Veo video generative AI model: गूगल ने एक साथ अपने दो नए जनरेटिव एआई मॉडल - वीओ और इमेजन 3 को लॉन्च कर दिया है। वीओ (Google Veo) का मदद से शब्दों को वीडियो में बदला जा सकता है। वहीं इमेजन 3 (Imagen 3) इमेज जनरेटर टूल है। इन एआई टूल को वर्टेक्स एआई के माध्यम से बिजनेस के लिए उपलब्ध किया गया है। बता दें कि वर्टेक्स एआई गूगल का क्लाउड प्लेटफॉर्म है जो इन्टरप्राइज एप्लीकेशन के लिए एआई टूल्स का एक सेट प्रदान करता है।

google veo

End of Feed