अगर आपके पास एक स्मार्टफोन है तो जीमेल जरूर इस्तेमाल करते होंगे। जीमेल आज के समय में बेहद जरूरी बन चुका है। हमारी प्रोफेशनल और पर्सनल चीजों की बहुत से जानकारी अब जीमेल पर ही मिलती है। हमारी जॉब हो या फिर बैंक से संबंधित को भी जानकारी ईमेल्स पर ही भेजी जाती है। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि जीमेल में प्रमोशनल ईमेल्स इतने ज्यादा आ जाते हैं कि जरूरी मेल्स तलाशना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि अब जीमेल में एक ऐसा फीचर आ चुका है जो आपकी इस समस्या को पूरी तरह से खत्म कर देगा।
Gmail के इस नए फीचर से करोड़ों यूजर्स को मिलेगी राहत
कई बार हम गलती से अलग-अलग तरह के पेज को सब्सक्राइब कर देते हैं जो हमें बाद में ढेर सारे मेल्स भेजते रहते हैं। इनमें ज्यादातर ऑफर्स, न्यूजलेट और प्रमोशन से संबंधित मेल्स होते हैं। अब इस समस्या को खत्म करने के लिए गूगल की तरफ से जीमेल में Manage Subscriptions फीचर पेश किया है। यह फीचर आपके काफी काम आने वाला है।
एक जगह पर मिलेगी सब्सक्रिप्शन की पूरी लिस्ट
Gmail का Manage Subscriptions फीचर आपको बताता है कि आपने किस किस वेबसाइट और पेज को सब्सक्राइब कर रखा है। यह फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पूरे जीमेल को स्कैन करता है और इस बात की पहचान करता है कि आपने क्या-क्या सब्सक्राइब कर रखा है। इसके बाद आपको सब्सक्रिप्शन की एक पूरी लिस्ट दिखाई जाती है जिससे आप अनचाही वेबसाइट और पेज को अनसब्सक्राइब कर सकते हैं। आप यहां से फालतू मेल्स को ब्लॉक या फिर स्पैम में भी भेज सकते हैं।
ऐसे सर्च करें ये फीचर
- Manage Subscriptions के लिए सबसे पहले आपको जीमेल ऐप या फिर वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको ऊपर साइड पर प्रमोशन्स का टैब दिखेगा इस पर क्लिक करें।
- अब आप आपको Manage Subscriptions का ऑप्शन दिखेगा इस पर क्लिक करें।
- अब आपको एक जगह पर ही सारे सब्सक्रिप्शन मिल जाएंगे। यहां से आप अनवांटेड सब्सक्रिप्शन हटा सकते हैं।
