टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 Air जल्द होगा लॉन्च, कीमत-कलर ऑप्शन और फीचर्स हुए लीक!

Apple Slimmest iPhone 17 Air: Apple हर साल अपने नए iPhone मॉडल सितंबर में पेश करता है। iPhone 17 Air भी iPhone 17 सीरीज के साथ सितंबर 2025 में लॉन्च हो सकता है। इसका ग्लोबल इवेंट भारत में भी लाइव देखा जा सकेगा। उम्मीद है कि iPhone 17 Air में नया प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सिस्टम और हल्का और पतला डिजाइन मिलेगा।

Image

iPhone 17 Air जल्द होगा लॉन्च, कीमत-कलर ऑप्शन और फीचर्स हुए लीक!

iPhone 17 Air India Launch price: एप्पल अपने नए iPhone 17 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसमें iPhone 17 Air मॉडल को लेकर खास चर्चा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Air की कीमत भारत में करीब ₹89,900 हो सकती है और इसे सितंबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके चार शानदार कलर ऑप्शन भी सामने आए हैं। iPhone 17 Air में 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यहां हम इस फोन की लीक्स और संभावित स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं।

भारत में कितनी होगी iPhone 17 Air की कीमत?

भारत में iPhone 17 Air की शुरुआती कीमत ₹89,900 रखे जाने की संभावना है। यह प्रीमियम सेगमेंट का मॉडल होगा, जिसे एप्पल अपने खास डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश करेगा। बता दें कि इस फोन को आईफोन 17 प्लस की जगह लॉन्च किए जाने की संभावना है।

कब हो सकता है लॉन्च?

Apple हर साल अपने नए iPhone मॉडल सितंबर में पेश करता है। iPhone 17 Air भी iPhone 17 सीरीज के साथ सितंबर 2025 में लॉन्च हो सकता है। इसका ग्लोबल इवेंट भारत में भी लाइव देखा जा सकेगा।

मिलेंगे ये चार कलर ऑप्शन

फिक्स्ड फोकस डिजिटल के एक नए लीक के अनुसार, iPhone 17 Air चार कलर ऑप्शन- क्लासिक ब्लैक, सिल्वर, लाइट गोल्ड और लाइट ब्लू में आ सकता है।

क्या हो सकते हैं फीचर्स?

हालांकि अभी तक फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि iPhone 17 Air में नया प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सिस्टम और हल्का और पतला डिजाइन मिलेगा। साथ ही इसकी बैटरी लाइफ भी पहले से बेहतर हो सकती है।

iPhone 17 Air में 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा, जिससे स्क्रॉलिंग और विजुअल्स बेहतर होंगे। कहा जा रहा है कि इस बार Apple अल्ट्रा-लाइट और अल्ट्रा-स्लिम होगा। लीक से पता चलता है कि इसकी बॉडी 5.5mm मोटी होगी और वजन सिर्फ 145 ग्राम होगा, जो इसे Apple के इतिहास के सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में से एक बनाता है।

अमेरिका और दुबई में कितनी होगी कीमत?

अमेरिका में इसकी कीमत $899 बताई जा रही है। वहीं, दुबई में iPhone 17 Air की कीमत AED 3,799 के आसपास हो सकती है। भारत समेत दुनियाभर में यह फोन सितंबर 2025 में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article