टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 8a की कीमत में हुई भारी कटौती, Flipkart के ऑफर ने करा दी मौज

Google Pixel 8a की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर भारी भरकम छूट दे रहा है। आप इस फोन को अभी 20 हजार रुपये से कम में भी खरीद सकते हैं। इसमें कंपनी ने 64MP का शानदार कैमरा दिया है।

Image

Google Pixel 8a की कीमत में फ्लिपकार्ट ने एक बार फिर से की बड़ी कटौती।

स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट अपने GOAT Sale में ग्राहकों को प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट दे रहा है। अगर आप एक नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो इस समय Google Pixel 8a को खरीदने का शानदार मौका है। फ्लैगशिप फीचर्स से लैस इस स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट अपनी सेल में हजारों रुपये की छूट दे रहा है। आप इस फोन को अभी 20 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद कर घर ले जा सकते हैं।

Google Pixel 8a के कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन है। इसमें आपको रियर और फ्रंट दोनों ही साइड शानदार कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें मिलने वाला चिपसेट आपको प्रोफेशनल और पर्सनल काम के दौरान डेली रूटीन लाइफ में टॉप नॉच परफॉर्मेंस देगा। गूगल के स्मार्टफोन्स महंगे होते हैं इसलिए हर कोई इन्हें नहीं खरीद पाता हालांकि अभी आप इसे बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Google Pixel 8a की कीमत घटी

Flipkart में Google Pixel 8a के बेस वेरिएंट को 52,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। लेकिन GOAT Sale ऑफर में इस स्मार्टफोन पर 28% का मैसिव डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस प्राइस कट के बाद Google Pixel 8a को आप सिर्फ 37,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर बैंक ऑफर्स भी दे रहा है। अगर आप इसे खरीदने के लिए Flipkart Axis Bank क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप 5% तक की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। इसके अलावा HDFC Bank कार्ड पर आप 7000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

20 हजार रुपये से कम में खरीदने का है मौका

अब बात करते हैं कि Google Pixel 8a की खरीदारी पर मिलने वाले सबसे बड़े ऑफर की। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस फोन पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे एक्सचेंज करा कर 32,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। अगर आपको इस ऑफर की 20000 हजार रुपये वैल्यू भी मिल जाती है तो आप Google Pixel 8a को 20 हजार रुपये से कम में खरीद पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगा।

Google Pixel 8a के स्पेसिफिकेशन्स

  • Google Pixel 8a में एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ प्लास्टिक बैक पैनल मिलता है।
  • पानी से सेफ रखने के लिए स्मार्टफोन में IP67 की रेटिंग दी गई है।
  • इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है जिसे आप एंड्रॉयड 15 पर अपग्रेड कर सकते हैं।
  • गूगल ने इस स्मार्टफोन में Google Tensor G3 चिपसेट का सपोर्ट दिया है।
  • Google Pixel 8a में आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर पैनल में 64+13 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4492mAh की बैटरी दी गई है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article