Foldable iPhone खरीदने के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे? लॉन्च से पहले ही लीक हुई कीमत

Apple के फोल्डेबल आईफोन को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है। कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Foldable iPhone को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स सामने आ रही हैं। अब इसकी कीमत को लेकर नई लीक सामने आई है।

Apple first fold iPhone: टेक जायंट Apple बहुत जल्द बढ़ाया धमाका कर सकता है। कंपनी इस साल सितंबर के महीने में अपनी नई iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर सकती है लेकिन, इसके अगले साल और भी बड़ा धमाका हो सकता है। दरअसल Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही है। Foldable iPhone को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। अब इसको लेकर एक नई लीक सामने आई है जिसमें इसकी कीमत और लॉन्च के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है।

iPhone Fold

बाजार में जल्द दस्तक दे सकता है फोल्ड आईफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

लीक्स की मानें तो कंपनी अपने पहले फोल्ड आईफोन को अगले साल यानी 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि Apple अपनी iPhone 18 सीरीज के साथ मार्केट में पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकता है। लीक्स की मानें तो कंपनी का पहला फोल्ड आईफोन बुक स्टाइल में हो सकता है।

End of Feed