Flipkart बढ़ाएगा Zomato और Swiggy की टेंशन, कंपनी अब गरमा-गरम खाना भी करेगी डिलीवर

अगर फ्लिपकार्ट यह सर्विस शुरू होती है, तो ग्राहकों को एक ही ऐप पर ऑनलाइन शॉपिंग के साथ खाना ऑर्डर करने की सुविधा भी मिल सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

अब तक आप Flipkart का इस्तेमाल मोबाइल, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और घर का सामान खरीदने के लिए करते होंगे, लेकिन आने वाले समय में इसी ऐप से खाना ऑर्डर करने का विकल्प भी मिल सकता है। ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart फूड डिलीवरी के कारोबार में उतरने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपनी नई सर्विस की टेस्टिंग कर रही है और इसके जरिए Zomato और Swiggy जैसे बड़े प्लेटफॉर्म को चुनौती देने की योजना बना सकती है।

Flipkart Food

फ्लिपकार्ट की इस नई सुविधा के करोड़ों यूजर्स को बड़ी सुविधा मिलने वाली है।

End of Feed