ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने हाल ही में अपनी साल की सबसे बड़ी मेगा Big Biliion Days Sale को खत्म किया है। BBD Sale खत्म हुए अभी दो दिन भी नहीं हुए कि कंपनी ने अपने फैंस के लिए एक और फेस्टिव सेल शुरू कर दी है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए Festive Dhamaka Sale 2025 लेकर आ गया है। अगर आप अपने लिए एक नया प्रीमियम कैटेगरी का स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तो आपके लिए यह सेल काफी फायदेमंद होने वाली है।
फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए लेकर आया नई धमाकेदार सेल।
त्योहारी सीजन में खरीदारी को आसान बनाने के लिए फ्लिपकार्ट एक और धमाका ऑफर सेल लेकर आ चुका है। Flipkart Festive Dhamaka Sale में आपको सिर्फ स्मार्टफोन्स पर ही नहीं बल्कि एसी, फ्रिज, कूलर, होम थिएटर्स, स्पीक्स, किन का सामान, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, किड्स प्रोडक्ट, डेकोरेशन प्रोडक्ट समेत अलग-अलग कैटेगरी में कई सारे ऑफर्स मिलने वाले हैं।
Festive Dhamaka Sale के बैंक ऑफर्स
Flipkart की इस सेल में केवल छूट ही नहीं, बल्कि ऐसे अतिरिक्त ऑफर भी शामिल हैं जो आपकी खरीदारी को और भी किफायती बना देंगे। HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10% तक की अतिरिक्त बचत का लाभ उठाया जा सकता है। बैंक ऑफर्स के साथ साथ फ्लिपकार्ट ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कराकर अच्छे खासे पैसे बचा सकते हैं। इसके अलावा सेल ऑफर में आपको कैशबैक ऑफर भी मिलेगा।
स्मार्टफोन खरीदने वालों की हुई मौज
Flipkart Festive Dhamaka Sale में आप आईफोन को बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। सेल के दौरान iPhone 16 को आप सिर्फ 56,999 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अगर आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर लेते हैं तो इसकी कीमत और भी कम हो जाएगा। वहीं अगर आप iPhone 16 Pro खरीदते हैं तो इसके लिए सिर्फ 85,999 रुपये में खरीद सकते हैं। iPhone 16 Pro Max के लिए आपको Festive Dhamaka Sale सिर्फ 1,04,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S25, Galaxy S24 Ultra और Galaxy S25 Ultra की कीमत में भी भारी गिरावट हुई है। इन सभी प्रीमियम स्मार्टफोन्स को आप इस समय फेस्टिव धमाका ऑफर में अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को Motorola Edge 60 Fusion, Oppo K13x 5G, और Moto G96 5G को भी सस्ते दाम में ऑफर कर रहा है। Motorola Edge 60 Fusion को आप सेल ऑफर में सिर्फ 25,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। Samsung Galaxy S24 को आप इस सेल में 40 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
