IIT Delhi के साथ मिलकर काम करेगा Flipkart, ग्राहकों की जरूरतों और प्राथमिकताओं पर करेगा रिसर्च

Flipkart-IIT Delhi: फ्लिपकार्ट और एफआईटीटी संयुक्त रूप से कई अन्य पहल भी करेंगे, जिसमें सेमिनार आयोजित करना, सम्मेलन यात्रा अनुदान की पेशकश करना और ई-कॉमर्स प्रमुख और आईआईटी दिल्ली के रिसर्चर्स के बीच पारस्परिक हित के विषय पर कंपनी-प्रायोजित रिसर्च भी शामिल है।

Flipkart-IIT Delhi: ई-कॉमर्स प्रमुख फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को संयुक्त शोध के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली के उद्योग इंटरफेस संगठन फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी) के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के जरिए कंपनी ग्राहकों की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं पर काम करेगी।

Flipkart

फ्लिपकार्ट

यूजर्स एक्टिविटी ग्राफ

एमओयू के हिस्से के रूप में, फ्लिपकार्ट शॉपिंग व्यवहार, जनसांख्यिकी और अन्य के आधार पर विभिन्न ई-कॉमर्स श्रेणियों से जुड़े यूजर्स के विस्तृत, डेटा-समर्थित सेगमेंट तैयार करने के लिए एफआईटीटी को अनुदान प्रदान करेगी। कंपनी के अनुसार, ''शोध का मकसद मौजूदा व्यक्तित्व निर्माण उपकरणों की सीमाओं को संबोधित करना और यूजर्स एक्टिविटी ग्राफ से सीखना है जो प्रत्येक यूजर्स से जुड़े विभिन्न व्यक्तित्वों के बारे में जानकारी शामिल करता है।''

End of Feed