Flipkart Big Shopping Utsav की घोषणा, जानें कब तक चलेगी फ्लिपकार्ट की मेगा सेल

Flipkart Big Shopping Utsav 2024: फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग उत्सव 2024 सेल में iPhone 15, Samsung Galaxy S23, Google Pixel 8 और Motorola G85 5G जैसे डिवाइस को भी भारी डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा। इसमें एक्सिस बैंक, बॉबकार्ड, आरबीएल बैंक और यस बैंक के यूजर को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Flipkart Big Shopping Utsav 2024: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2024 के ठीक बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट ने एक और सेल की घोषणा कर दी है। फ्लिपकार्ट अब बिग शॉपिंग उत्सव 2024 सेल लेकर आया है। इस सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर से हो रही है और यह 13 अक्टूबर तक चलने वाली है।

Flipkart Big Shopping Utsav 2024

Flipkart Big Shopping Utsav 2024 (image-Flipkart)

Big Shopping Utsav में क्या है खास

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग उत्सव 2024 सेल में भारतीय यूजर्स को मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर भारी छूट मिलेगी। इस सेल में एप्पल, सैमसंग, वीवो और गूगल जैसे टॉप ब्रांड के स्मार्टफोन शामिल हैं, जो काफी कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि iPhone 15, Samsung Galaxy S23, Google Pixel 8 और Motorola G85 5G जैसे डिवाइस को भी भारी डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा।

End of Feed