Big Billion Days Sale: अगर आप साल की सबसे बड़ी मेगा सेल Flipkart BBD Sale 2026 का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीनों के लिए आखिरकार ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपनी साल की सबसे बड़ी 'बिग बिलियन डेज' (BBD) सेल 2026 का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सिर्फ तारीख का ही ऐलान नहीं हुआ कंपनी सेल के लिए एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च कर दी है। आइए आपको इस सेल से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देते हैं।
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को अपकमिंग सेल में स्मार्टफोन्स पर बंपर डील्स देने वाला है।(फोटो क्रेडिट-Digit)
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट में Big Billion Days Sale 2026 का आगाज 9 अक्टूबर 2026 से होने जा रहा है। अगर आप सस्ती कीमत में ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहते हैं तो 9 अक्टूबर से बेहतरीन ऑफर्स देखने को मिलेंगे। अगर आप फ्लिपकार्ट के फ्लिपकार्ट प्लस, फ्लिपकार्ट ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स हैं तो 24 घंटे पहले यानी 8 अक्टूबर से ही सेल का फायदा उठा पाएंगे।
बैंक और पेमेंट पर मिलने वाली छूट
बैंक कार्ड्स ऑफर: Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
को-ब्रांडेड कार्ड: Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को भी सीधे 10% की बचत होगी।
कैशबैक ऑफर: फ्लिपकार्ट के नए 'Super Money' ऐप से पहला ट्रांजैक्शन करने पर ग्राहकों को 10% का कैशबैक मिलेगा।
किन इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेगी बंपर छूट?
कंपनी ने अभी व्यक्तिगत प्रोडक्ट्स की अंतिम कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सेल के पास आते ही डील्स सामने आ जाएंगी। स्मार्टफोन, लैपटॉप, TWS इयरफोन, स्मार्टवॉच, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और स्मार्ट होम एप्लायंसेज पर तगड़ी छूट मिलना तय माना जा रहा है।
अगर आप अपने लिए एप्प्ल आईफोन खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट की आने वाली सेल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। नई आईफोन सीरीज iPhone 18 Pro लॉन्च होने के बाद आपको BBD Sale 2026 के दौरान पुरानी आईफोन सीरीज जैसे iPhone 17, iPhone 16 पर बंपर डील्स देखने को मिल सकती है।
सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइसेस पर छूट
Samsung Galaxy S26 सीरीज पर भी बड़ी कटौती और आकर्षक एक्सचेंज ऑफर्स की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, मौजूदा ग्लोबल मेमोरी क्राइसिस की वजह से स्टॉक और कीमतों पर थोड़ा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको सैमसंग की एज सीरीज या फिर पुरानी Galaxy S25 Series पर भी भारी भरकम छूट देखने को मिल सकती है।होम एप्लायंसेस पर भी मिलेगी छूट
स्मार्टफोन के अलावा फ्लिपकार्ट ग्राहकों को BBD Sale के दौरान होम एप्लायंसेज पर भी तगड़ी छूट देने वाला है। अगर आप अपने लिए स्मार्ट टीवी, एसी, फ्रिज, माइक्रोवेव, नया गैस स्टोव, अलमीरा या फिर कुछ और खरीदना चाहते हैं तो अभी से लिस्ट तैयार कर लें। फ्लिपकार्ट में आपको 43 इंच और 55 इंच स्मार्ट टीवी पर बड़ी डील्स देखने को मिल सकती है।
