Flipkart BBD Sale 2026 इस दिन से होगी शुरू, डिस्काउंट के साथ खरीदारी के लिए तैयार कर लें लिस्ट

आपको बता दें कि साल 2025 में फ्लिपकार्ट की BBD Sale 23 सितंबर से लाइव हुई थी। हर बार की ही तरह पिछले साल भी प्लस और ब्लैक मेंबर को 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस दिया गया था। फ्लिपकार्ट इस साल ग्राहकों को कई सारे तगड़े ऑफर्स दे सकता है।

अगर आप भी डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदारी के लिए फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल (Big Billion Days 2026) का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ग्राहकों के लिए जल्द ही साल की सबसे बड़ी सेल BBD Sale लाने जा रहा है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस सेल में बड़ा डिस्काउंट ऑफर देने वाला है। अगर आप स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी या फिर कोई दूसरा होम एप्लायंसेज वाला सामान खरीदने वाले हैं तो फ्लिपकार्ट की अपकमिंग सेल में आपकी काफी बचत होने वाली है।

BBD Sale

बिग बिलियन डेज सेल में ग्राहकों को साल की सबसे बड़ी छूट देखने को मिल सकती है।

Big Billion Days sale 2026 की ऑफिशियल डेट का ऐलान फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से नहीं की गई है। लेकिन अब इसको लेकर सोशल मीडिया में खबरें और वीडियो आने लगी है। लीक्स के मुताबिक फ्लिपकार्ट अपनी सबसे बड़ी सेल को अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में शुरू कर सकता है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed