Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 का हुआ ऐलान, iPhone 17 समेत इन स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 की शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी। iPhone 17, Samsung Galaxy S25 FE समेत स्मार्टफोन पर डिस्काउंट, SBI कार्ड से 10% छूट और दूसरे ऑफर्स की जानकारी जानें।

फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। Flipkart ने अपनी अगली सेल Big Bang Diwali Sale 2026 की तारीख घोषित कर दी है। यह सेल 28 अक्टूबर से शुरू होगी। कंपनी ने इसके लिए एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां डिस्काउंट, बैंक ऑफर और सस्ते में मिलने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी दी जा रही है। इस सेल में iPhone 17, Samsung Galaxy S25 FE, Oppo और Vivo समेत कई ब्रांड के स्मार्टफोन पर छूट मिलने की उम्मीद है।

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026

28 अक्टूबर से शुरू होगी Flipkart Big Bang Diwali Sale

28 अक्टूबर से शुरू होगी Flipkart Big Bang Diwali Sale

Flipkart की Big Billion Days सेल खत्म होने के बाद अब कंपनी दिवाली के मौके पर दूसरी बड़ी सेल लेकर आ रही है। Big Bang Diwali Sale 2026 में स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और स्मार्टवॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट भी डिस्काउंट पर मिलेंगे।

End of Feed