फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory reset करना काफी नहीं, ये 7 जरूरी काम करना न भूलें

फोन को एक समय तक इस्तेमाल करने के बाद बहुत से यूजर्स पुराने फोन को बेचने का विचार बनाते हैं। हर किसी को यही लगता है कि फोन को फैक्ट्री रीसेट (Factory reset) करना काफी है।

स्मार्टफोन (Smartphone) को कुछ साल इस्तेमाल करने के बाद बहुत से लोग नया फोन खरीदने की योजना बनाते हैं। ऐसे में पुराने फोन को बेचकर कुछ पैसे वापस मिल जाएं तो नए फोन का बजट बन जाता है। हालांकि, पुराना फोन किसी दूसरे व्यक्ति को सौंपने से पहले उसकी निजी जानकारी और डेटा की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है। ज्यादातर यूजर्स को लगता है कि फोन को फैक्ट्री रीसेट (Factory Reset) करने से उनका सारा डेटा डिलीट हो जाता है। लेकिन केवल इतना करना काफी नहीं है। फैक्ट्री रीसेट से पहले भी कुछ जरूरी काम करने चाहिए-

Factory reset

पुराना फोन बेचने से पहले जरूर करें ये काम (AI Generated Image)

जरूरी डेटा का बैकअप लें

फोन रीसेट करने से पहले अपनी फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स, डॉक्यूमेंट्स और जरूरी फाइल का बैकअप जरूर लें। इसके लिए Google Drive, Google Photos, iCloud या कंप्यूटर की मदद ले सकते हैं। ध्यान रखें कि WhatsApp चैट का बैकअप अलग से लेना पड़ सकता है। ऐसा न करने पर आपकी पुरानी बातचीत और जरूरी फाइलें हमेशा के लिए खो सकती हैं।

End of Feed