Facebook में आया AI मोड, बदल जाएगा सोशल मीडिया पर सर्च करने का तरीका

AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ Facebook अब सिर्फ सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनने की कोशिश कर रहा है जहां यूजर जानकारी खोजने, कंटेंट बनाने और बातचीत करने के लिए AI का इस्तेमाल कर सकें।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में बड़ी टेक कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। अब Meta भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook को AI से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। कंपनी ने Facebook के लिए नए AI फीचर्स पेश किए हैं, जो यूजर्स के सर्च करने, कंटेंट बनाने और प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने के तरीके को बदल सकते हैं।

Meta AI Mode

Facebook में आया AI मोड, बदल जाएगा सोशल मीडिया पर सर्च करने का तरीका

AI मोड से स्मार्ट होगा Facebook सर्च

Meta ने Facebook में AI मोड पेश किया है, जो सामान्य सर्च इंजन की तरह काम करने के बजाय एक स्मार्ट असिस्टेंट की तरह काम करेगा। यूजर्स अब किसी भी जानकारी के लिए लंबी-लंबी पोस्ट और वीडियो स्क्रॉल करने के बजाय सीधे सवाल पूछ सकेंगे।

End of Feed