Online Shopping: FB और इंस्टा से होगी शॉपिंग, जानें क्या है तरीका

Online Shopping With Facebook and Instagram: खरीदारी के सीमलेस एक्सपीरियंस के लिए यूजर्स को अपने अमेजन, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को लिंक करना होगा। इसके बाद आप बिना ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाए खरीदारी कर सकेंगे। यहां हम तरीका बता रहे हैं।

Online Shopping With Facebook and Instagram: यदि आप ऑनलाइन खरीदारी करने के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए भी खरीदारी कर सकेंगे। मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए हाल ही में सोशल नेटवर्किंग ऐप्स को छोड़े बिना अमेजन के माध्यम से खरीदारी करने की क्षमता के लिए सपोर्ट जारी किया है। यानी आप बिना ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाए बिना खरीदारी कर सकेंगे।

मेटा ने अमेजन के साथ की साझेदारी

अपने प्लेटफार्म पर यूजर्स को बिना किसी दिक्कत के खरीदारी का अनुभव देने के लिए मेटा ने ई-कॉमर्स दिग्गज के साथ साझेदारी की है। नई सुविधा ग्राहकों को अपने शॉपिंग और सोशल नेटवर्किंग अकाउंट को कनेक्ट करने की अनुमति देगी। यूजर्स को एक आइटम चुनने और फेसबुक या इंस्टाग्राम ऐप्स पर एक विंडो के अंदर खरीदारी प्रक्रिया पूरी करने की अनुमति मिलेगी। यह सुविधा फिलहाल अमेरिका में अमेजन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

End of Feed