दुनिया में पहली बार AI को लेकर बनेगा कानून, कई AI सिस्टम हो सकते हैं बैन

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 9, 2023, 04:30 PM IST

EU AI Act: यह एआई सिस्टम पर भी अंकुश लगाता है जो मानव व्यवहार में हेरफेर करके उनकी स्वतंत्र इच्छा को बाधित करता है और एआई का उपयोग लोगों की कमजोरियों (उनकी उम्र, विकलांगता, सामाजिक या आर्थिक स्थिति के कारण) का फायदा उठाने के लिए किया जाता है।

EU AI Act: यूरोपीय संसद ने शनिवार को कहा कि उसके सदस्य प्रस्तावित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्ट (एआई एक्ट) पर एक ऐतिहासिक "अंतिम समझौते" पर पहुंच गए हैं। ईयू का एआई एक्ट एआई इससे जुड़े यूजर्स के नुकसान को नियंत्रित करने वाला दुनिया का पहला व्यापक नियम बनने जा रहा है। यह नियम एआई के संभावित जोखिमों और प्रभाव के स्तर के आधार पर उसके लिए जिम्मेदारी तय करते हैं।

इनोवेशन को सुरक्षित बनाना जरूरी

यूरोपीय संसद ने एक बयान में कहा कि इस नियम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इनोवेशन को बढ़ावा देने और यूरोप को क्षेत्र में अग्रणी बनाने के साथ-साथ मौलिक अधिकार, लोकतंत्र, कानून का शासन और पर्यावरणीय स्थिरता उच्च जोखिम वाले एआई से सुरक्षित रहे।'

End of Feed