X Down: एलन मस्क का एक्स फिर हुआ ठप, लॉगिन करने में हो रही परेशानी

X Down Today: एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक बार फिर से ठप पड़ गया है। करीब 40 फीसदी यूजर्स ने केवल ऐप को लेकर शिकायत की है। कई लोग लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X Corp. में बुधवार को तकनीकी खराबी देखने को मिली। हजारों यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर फीड लोड न होने, टाइमलाइन रिफ्रेश करने और लॉगिन एक्सेस में दिक्कत की शिकायत की।

X Down

X Down: एलन मस्क का एक्स फिर हुआ ठप, लॉगिन करने में हो रही परेशानी

रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 8:22 बजे के आसपास आउटेज की शिकायतें तेजी से बढ़ीं। Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 40% यूजर्स ने ऐप से जुड़ी समस्या बताई, जबकि 29% लोगों ने फीड और टाइमलाइन लोडिंग की परेशानी और 18% यूजर्स ने वेबसाइट से जुड़ी दिक्कत की शिकायत की।

End of Feed