Starlink को भारत में मिला लाइसेंस, 15 दिन में शुरू होगा ट्रायल, हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

Starlink Coming in india: Starlink की एंट्री से भारत के इंटरनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। बता दें कि हाल ही में, स्टारलिंक ने बांग्लादेश में अपनी सर्विस शुरू कीं, जिसमें 3,000 रुपये का मासिक शुल्क और 33,000 रुपये की एकमुश्त हार्डवेयर लागत शामिल है।

Starlink Coming in india: भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने एलन मस्क की कंपनी Starlink को देश में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस शुरू करने के लिए लाइसेंस दे दिया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी PTI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दी है।

एलन मस्क की कंपनी Starlink को भारत में सर्विस शुरू करने के लिए लाइसेंस मिला।

एलन मस्क की कंपनी Starlink को भारत में सर्विस शुरू करने के लिए लाइसेंस मिला।

हालांकि अब तक सरकार या Starlink की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि कंपनी को लाइसेंस मिल चुका है और 15-20 दिनों के भीतर ट्रायल स्पेक्ट्रम भी जारी कर दिया जाएगा। इस कदम के बाद उम्मीद की जा रही है कि देश के दूरदराज के इलाकों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट की पहुंच आसान हो जाएगी। Starlink की एंट्री से भारत के इंटरनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव आने की संभावना है।

End of Feed