X Account Ban In India: एलन मस्क द्वारा संचालित एक्स कॉर्प ने 26 फरवरी से 25 मार्च के बीच भारत में रिकॉर्ड 2,12,627 अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया। इस अकाउंट्स को बाल यौन शोषण और गैर-सहमति नग्नता को बढ़ावा देने के लिए बैन किया गया है। इसके अलावा माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने देश में अपने प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए 1,235 अकाउंट को भी हटा दिया।
2 लाख से ज्यादा अकाउंट हुए बंद
एक्स ने देश में एक महीने में 213,862 अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया है। एक्स ने नए आईटी नियम, 2021 के अनुपालन में अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि उसे अपने शिकायत निवारण तंत्र के जरिए एक ही समय-सीमा में भारत में यूजर्स से 5,158 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा, एक्स ने 86 ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई की, जिनमें अकाउंट निलंबन के खिलाफ अपील की गई थी।
क्यों बैन हुए अकाउंट
कंपनी ने कहा, "स्थिति की बारीकियों की समीक्षा करने के बाद हमने इनमें से 7 अकाउंट के निलंबन को पलट दिया। बाकी रिपोर्ट किए गए अकाउंट निलंबित रहेंगे।" इसमें कहा गया है, "हमें इस रिपोर्टिंग अवधि के दौरान खातों के बारे में आम सवालों से संबंधित 29 अनुरोध मिले।" भारत से ज्यादातर शिकायतें (3,074) प्रतिबंध को टालने के बारे में थीं। इसके बाद संवेदनशील वयस्क कंटेंट (953), घृणित आचरण (412) और दुर्व्यवहार/उत्पीड़न (359) थीं।
इससे पहले 5 लाख अकाउंट हुए थे बैन
एक्स ने 26 जनवरी से 25 फरवरी के बीच भारत में 5,06,173 अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने देश में अपने प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले 1,982 अकाउंट को भी हटा दिया।X यूजर्स ध्यान दें! एलन मस्क ने बैन किए दो लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स, आप तो नहीं कर रहे ये गलती
