Elon Musk's X Introduces 'Articles' feature: एलन मस्क के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) ने नए 'आर्टिकल्स' फीचर को रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को प्लेटफार्म पर लंबी-लंबी पोस्ट शेयर करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने कहा कि टेक्स्ट के अलावा, आर्टिकल्स (लेखों) में फोटो, वीडियो, जीआईएफ, पोस्ट और लिंक भी शामिल हो सकते हैं।
Image: X
क्या है आर्टिकल्स फीचर?
एक्स ने शुक्रवार को 'आर्टिकल्स' फीचर को पेश किया, जो इस प्लेटफार्म पर लॉन्ग फॉर्मेट में लिखित कंटेंट शेयर करने का एक नया तरीका है। प्रीमियम यूजर्स व एक्स की सर्विस के लिए भुगतान करने वाले यूजर्स की एक्स के इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
लॉन्ग फॉर्मेट में आर्टिकल्स पोस्ट करने के अलावा यूजर्स को इन आर्टिकल्स में हेडलाइन और सब-हेडलाइन के साथ-साथ बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू, बुलेट पॉइंट और नंबर लिस्ट जैसे कई टेक्स्ट फॉर्मेट की सुविधाएं भी मिलेंगे। बता दें कि फेसबुक पर पहले से ही लंबे-लंबे आर्टिकल पोस्ट करने की सुविधा मिलती है।
प्रीमियम यूजर्स की कर सकेंगे इस्तेमाल
जैसा कि हमने बताया एक्स के नए 'आर्टिकल्स' फीचर का इस्तेमाल केवल प्रीमियम यानी जो यूजर्स एक्स के स्पेशल फीचर्स के लिए पैसे चुकाते हैं ही इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने अपने बयान में कहा, "आर्टिकल एक्स पर लंबे प्रारूप में लिखित कंटेट को शेयर करने का एक नया तरीका है। आर्टिकल पब्लिश करने की सुविधा प्रीमियम+ यूजर्स और वेरिफाइड संगठनों तक सीमित है।” बता दें कि इस सर्विस के लिए हर महीना 1300 रुपये और वार्षिक 13,600 रुपये चुकाने होते हैं।
ऐसे पोस्ट कर सकेंगे आर्टिकल्स
- साइड नेविगेशन पैनल के माध्यम से आर्टिकल टैब पर जाएं।
- अपना आर्टिकल्स लिखने के लिए "Write" पर क्लिक करें।
- जब आर्टिकल्स पूरा हो जाए तो आर्टिकल्स पब्लिश करने के लिए "Done" पर क्लिक करें।
- पब्लिश होने के बाद आर्टिकल को आपके एक्स प्रोफाइल के आर्टिकल टैब पर देखा जा सकता है।
