Elon Musk AI Grok 3: एलन मस्क ने लॉन्च किया धरती का सबसे स्मार्ट एआई ग्रोक 3, X के सभी यूजर्स के लिए फ्री

Elon Musk AI Grok 3: टेस्ला सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) ने OpenAI और DeepSeek को टक्कर देने के लिएआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) Grok 3 लॉन्च किया। साथ ही कहा कि यह पृथ्वी पर सबसे स्मार्ट AI है।

Elon Musk AI Grok 3: एलन मस्क (Elon Musk) के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वेंचर, xAI ने आज अपने लेटेस्ट OpenAI और DeepSeek का कंपीटीटर Grok 3 को लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान मस्क ने Grok 3 को “पृथ्वी पर सबसे स्मार्ट AI” बताया और कई बेंचमार्क परीक्षणों और ग्राफ के जरिये से चैटबॉट की उन्नत तर्क क्षमताओं का प्रदर्शन किया। मस्क और उनकी AI टीम का दावा है कि Grok 3 की उन्नत तर्क क्षमताएं मौजूदा AI मॉडल से बेहतर हैं।

Grok 3 launch

एलन मस्क ने लॉन्च किया स्मार्ट एआई

मस्क का Grok 3 इस इंडस्ट्री में सभी प्रमुख AI चैटबॉट्स के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए बनाया गया है, जिसमें चीन का DeepSeek और OpenAI का ChatGPT शामिल है। मस्क ने इस बात पर प्रकाश डाला कि Grok 3 का विकास तर्क क्षमताओं को बढ़ाने पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य यूजर्स को अधिक सटीक और प्रासंगिक प्रतिक्रियाएं प्रदान करना है।

End of Feed