E100 कारों को सरकार की मंजूरी, जल्द लॉन्च हो सकती हैं 100% एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां

सरकार ने मोटर व्हीकल नियमों में बदलाव कर E100 फ्यूल को भी उत्सर्जन से जुड़े प्रावधानों में शामिल किया है। इससे E100 और E85 जैसे ज्यादा एथेनॉल वाले ईंधन पर चलने वाली गाड़ियों के लिए नियमों का रास्ता साफ हुआ है।

भारत में अब 100% एथेनॉल मिले पेट्रोल से चलने वाली कारों की लॉन्चिंग का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स में बदलाव करते हुए E100 और E85 फ्यूल पर चलने वाली फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों को लेकर नए नियमों की अधिसूचना जारी की है। इस फैसले से उन कार कंपनियों को राहत मिलेगी, जो आने वाले महीनों में E100 कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं।

E100 Cars

सरकार की इस अधिसूचना को E100 कारों की लॉन्चिंग की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। (फोटो क्रेडिट-AI)

क्या है सरकार का नया फैसला?

सरकार ने मोटर व्हीकल नियमों में बदलाव कर E100 फ्यूल को भी उत्सर्जन से जुड़े प्रावधानों में शामिल किया है। इससे E100 और E85 जैसे ज्यादा एथेनॉल वाले ईंधन पर चलने वाली गाड़ियों के लिए नियमों का रास्ता साफ हुआ है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि बाजार में चल रही सभी पेट्रोल कारें अब E100 फ्यूल से चलने लगेंगी। सरकार ने साफ किया है कि E85 और E100 का इस्तेमाल केवल उन्हीं गाड़ियों में किया जा सकेगा, जिन्हें खास तौर पर इस ईंधन के लिए डिजाइन और सर्टिफाई किया गया है।

End of Feed