दिवाली पर नया iPhone या Android? खरीदने से पहले समझें कौन-सा फोन आपके लिए है बेहतर

फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन्स पर हैवी डिस्काउंट ऑफर किया जाता है। ऐसे में बहुत लोगों को कंफ्यूजन रहता है कि आईफोन लिया जाए या फिर एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदें? आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे फाइनल निर्णय ले सकते हैं?

दिवाली का त्योहार आते ही लोग अपने लिए या परिवार के किसी सदस्य के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी करने लगते हैं। इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में iPhone और Android फोन पर कई तरह के ऑफर और डिस्काउंट भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि दिवाली पर नया iPhone खरीदना बेहतर है या Android स्मार्टफोन? इसका जवाब हर व्यक्ति की जरूरत और बजट पर निर्भर करता है।

Festive Sale (1)

एंड्रॉयड और आईफोन दोनों ही फीचर्स के मामले में काफी अलग होते हैं।

अगर आपका बजट सीमित है तो Android स्मार्टफोन आपके लिए ज्यादा विकल्प लेकर आता है। Android फोन कम कीमत से लेकर प्रीमियम रेंज तक कई बजट में मिल जाते हैं। वहीं iPhone आमतौर पर ज्यादा कीमत में आते हैं। हालांकि, सेल और बैंक ऑफर के दौरान पुराने iPhone मॉडल की कीमत में अच्छी कमी देखने को मिल सकती है।

End of Feed