BHIM UPI चलाने के लिए नहीं होगी स्मार्टफोन की जरूरत, फीचर फोन से ही कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंट

ऐप ने वित्त वर्ष 2025-26 में वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में कुल लेनदेन मात्रा में 301 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इसमें मासिक लेनदेन संख्या बढ़कर मार्च, 2026 में 21.6 करोड़ हो गई जो अप्रैल, 2025 में 5.93 करोड़ थी।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एनपीसीआई भीम सर्विसेज लि. भीम ऐप की पहुंच को फीचर फोन तक बढ़ाने को लेकर काम कर रही है। इस पहल का मकसद बाजार हिस्सेदारी को दोगुना करने के साथ वित्तीय समावेश को बढ़ाने और वित्तीय उत्पाद वितरण के माध्यम से राजस्व में विविधता लाना है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही।

Online Payment (1)

भारत में लगातार डिजिटल पेमेंट यूजर्स की संख्या बढ़ रही है। (फोटो क्रेडिट- iStock)

कंपनी की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ललिता नटराज ने कहा कि वित्तीय समावेश और राजस्व विविधीकरण पर केंद्रित एक व्यापक विकास रणनीति अपनाकर, कंपनी एक ’रेफरेंस ऐप’ से एक प्रमुख बाजार प्रतिस्पर्धी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

End of Feed