भारतीय बाजार में एक बार फिर से टैबलेट-पीसी की बढ़ी डिमांड, शीर्ष पर रही ये कंपनी

रिपोर्ट के अनुसार, Apple साल 2025 में 20% मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा, हालांकि उसकी बिक्री में साल-दर-साल 2% की गिरावट दर्ज की गई। iPad (2025) का 128GB Wi-Fi वेरिएंट 30,000–40,000 रुपये के सेगमेंट में काफी लोकप्रिय रहा।

काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में टैबलेट पीसी बाजार 2025 में सालाना आधार पर करीब 2% बढ़ा। इस दौरान Samsung सबसे ज्यादा टैबलेट बेचने वाली कंपनी रही। वहीं, Apple और Acer की बिक्री में गिरावट देखने को मिली, जिससे उनकी पकड़ थोड़ी कमजोर हुई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 30,000 से 40,000 रुपये वाले प्राइस सेगमेंट में सबसे तेज ग्रोथ दर्ज की गई। इस रेंज में टैबलेट की बिक्री करीब सात गुना तक बढ़ गई, जो दिखाता है कि इस कीमत पर यूजर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है।

Tablet PC

पिछले कुछ समय में भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक टैबलेट लॉन्च हुए हैं।

इस कंपनी ने बिक्री में मारी बाजी

रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग की बिक्री में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे उसकी बाजार हिस्सेदारी 2025 में 31 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि 2024 में यह 27 प्रतिशत थी। सैमसंग ने पहले तीन तिमाहियों में गैलेक्सी टैब ए9 सीरीज और चौथी तिमाही में ए11 सीरीज के जरिये अपनी स्थिति मजबूत रखी, जबकि गैलेक्सी टैब एस पोर्टफोलियो के माध्यम से प्रीमियम खंड में भी अपनी मौजूदगी बनाए रखी।

End of Feed