WhatsApp पर मिलेगा E-Challan का रियल टाइम अलर्ट, अब नहीं चलेगा बहाना, जानें जरूरी बात

अभी वाहन मालिकों को सिर्फ मैसेज के रूप में और पोर्टल पर चालान कटने की जानकारी मिलती थी। कई लोग ऐसे भी हैं जो मैसेज को स्किप कर देतें हैं या फिर कई बार मैसेज पर नजर नहीं पड़ती है। इसका सबसे बड़ा नुकसान यह था कि लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि चालान कटा है।

ट्रैफिक चालान में अक्सर मैसेज न मिलने की समस्या सामने आती है। लोक अदालत में जाने वाले ऐसे ट्रैफिक चालान के मामले जो कि लंबे समय से लंबित जुर्माने से संबंधित होते हैं उनमें मैसेज न मिलना एक सबसे आम वजह होती है। हालांकि अब मैसेज न मिलने की समस्या पूरी तरह से खत्म होने वाली है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक नया कदम उठाया गया है जिससे वाहन मालिकों को अब E-Challan की रियल टाइम इंफॉर्मेशन मिल जाएगी।

Whatsapp (3)

अब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर मिलेगा ई-चालान का अलर्ट।

TOI की खबर के मुताबिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चालान प्रणाली को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है। ट्रैफिक पुलिस विभाग की तरफ से एक नया डिजिटल सिस्टम शुरू किया गया है जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन मालिक को चालान का अलर्ट WhatsApp पर भेजा जाएगा।

End of Feed