सावधान! मोबाइल से तुरंत डिलीट करें ये 20 ऐप्स, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Delete These apps Immediately from your smartphone: साइबरसिक्यूरिटी फर्म CRIL की एक नई रिपोर्ट में गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद 20 दुर्भावनापूर्ण ऐप्स के बारे में चेतावनी दी गई है जो स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। यूजर्स को सलाह ही गई है कि ऐप्स केवल ऑफिशियल वेबसाइट या ट्रस्टेड सोर्स से ही डाउनलोड करें।

Dangerous Crypto Wallet Apps: अगर आप स्मार्टफोन पर क्रिप्टो वॉलेट इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। साइबल रिसर्च एंड इंटेलिजेंस लैब्स (CRIL) की नई रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर मौजूद 20 से ज्यादा खतरनाक क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट ऐप्स को पहचाना गया है, जो यूजर्स की वॉलेट रिकवरी जानकारी चुराकर उनका पूरा अकाउंट हैक कर सकते हैं।

क्यों खतरनाक हैं ये ऐप्स?

इन ऐप्स में इंस्टॉल करने के बाद यूज़र से उनकी 12 शब्दों वाली रिकवरी फ्रेज (wallet recovery phrase) मांगी जाती है, जो कि किसी भी क्रिप्टो वॉलेट की सुरक्षा की सबसे अहम कुंजी होती है। एक बार अगर यह फ्रेज हैकर के पास पहुंच जाती है, तो वे वॉलेट में मौजूद सभी संपत्ति को चुरा सकते हैं।

End of Feed