टेक एंड गैजेट्स

व्हाट्सएप के जरिए टैक्स फाइल कर सकेंगे अस्थायी कर्मचारी, क्लियरटैक्स और माइक्रोसॉफ्ट ने दी सुविधा

Tax filing through WhatsApp: क्लियरटैक्स का कहना है कि यह सुविधा दफ्तर में बैठकर काम करने वाले अपने स्थायी कर्मचारियों की कर दाखिल करने और टीडीएस रिफंड दावों में सहायता करती है।

Image

Tax filing (image-istock)

ClearTax partners with Microsoft: ऑनलाइन कर जमा कराने की सुविधा देने वाले प्लेटफार्म ‘क्लियरटैक्स’ ने बुधवार को कहा कि उसने माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक सरलीकृत समाधान विकसित किया है जो देशभर में अस्थायी कामगारों (गिग वर्कर) को व्हाट्सएप के जरिये अपना कर दाखिल करने की अनुमति देता है।

व्हाट्सएप से फाइल कर सकेंगे टैक्स

एक बयान के अनुसार, क्लियरटैक्स ने एक यूजर फ्रेंडली सॉल्यूशन विकसित करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर ओपनएआई सर्विस का उपयोग किया है। इसके जरिये भुगतान पर काम करने वाले अस्थायी कामगार व्हाट्सएप के माध्यम से अपना कर दाखिल कर सकते हैं।

फास्ट और आसान है तरीका- क्लियरटैक्स

क्लियरटैक्स ने कहा, ‘‘इस पहल का प्रभाव तेज और पर्याप्त रहा है। पेशकश के पांच सप्ताह में ही लगभग 98,000 अस्थायी कर्मचारी इस नई प्रणाली के साथ अपना कर दाखिल करने में सक्षम हुए हैं। इन सभी लोगों को इस सरलीकृत योजना के कई तात्कालिक आर्थिक लाभ भी मिलने वाले हैं।’’

क्या होगा फायदा

बेंगलुरु स्थित फर्म ने इस सर्विस की पहुंच नियोक्ता संगठनों तक देने की योजना भी बनाई है ताकि वे दफ्तर में बैठकर काम करने वाले अपने स्थायी कर्मचारियों की कर दाखिल करने और टीडीएस रिफंड दावों में सहायता कर सकें। क्लियरटैक्स के सह-संस्थापक अर्चित गुप्ता ने कहा, ‘‘कर भुगतान को व्हाट्सएप से मैसेज भेजने जितना आसान बनाकर हम न केवल अल्पकालिक राहत दे रहे हैं बल्कि हम वित्तीय समावेशन के दीर्घकालिक राष्ट्रीय उद्देश्य को भी बड़े पैमाने पर आगे बढ़ा रहे हैं।’’

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article