टेक एंड गैजेट्स

Redmi ने भारत में लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, 18 दिन बैटरी और Alexa का सपोर्ट मिलेगा, कीमत सिर्फ इतनी

Redmi Watch 5 Active Smartwatch: रेडमी वॉच 5 एक्टिव में 2 इंच का आयताकार एलसीडी स्क्रीन, 140 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 200 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं। इसमें इनबिल्ट वॉयस-एक्टिवेटेड असिस्टेंट एलेक्सा का भी सपोर्ट है।

Image

Redmi Watch 5 Active

Redmi Watch 5 Active: रेडमी ने भारत में नई स्मार्टवॉच रेडमी वॉच 5 एक्टिव को लॉन्च कर दिया है। रेडमी वॉच 5 एक्टिव को ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट और 18 दिन तक की बैटरी लाइफ से लैस किया गया है। इसमें हेल्थ ट्रैकिंग के लिए भी मल्टीपल फीचर्स मिलते हैं। वॉच में IPX8-रेटेड जिंक-अलॉय मेटल बॉडी का सपोर्ट मिलता है। वॉच में 2 इंच की बड़ी स्क्रीन भी है।

Redmi Watch 5 Active Price: 3 हजार से कम है कीमत

रेडमी वॉच 5 एक्टिव की कीमत भारत में 2,799 रुपये है। यह मैट सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक- दो कलर ऑप्शन में आती है। वॉच को 3 सितंबर से खरीदा जा सकेगा।

डिस्प्ले और खासियत

रेडमी वॉच 5 एक्टिव में 2 इंच का आयताकार एलसीडी स्क्रीन है। स्क्रीन के साथ 500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट मिलता है। स्मार्ट वॉच में 140 से ज्यादा प्री-इंस्टॉल स्पोर्ट्स मोड और 200 से ज्यादा वॉच फेस से लैस है। स्मार्ट वॉच में शाओमी HyperOS मिलता है। वॉच को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों से कनेक्ट किया जा सकता है।

हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स

रेडमी वॉच 5 एक्टिव में इनबिल्ट वॉयस-एक्टिवेटेड असिस्टेंट एलेक्सा का सपोर्ट है। वॉच में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) जैसे फीचर्स हैं। स्मार्टवॉच की मदद से स्लीप और स्ट्रेस को भी ट्रैक किया जा सकता है। महिलाओं के लिए इसमें कई स्पेशल फीचर्स मिलते हैं।

18 दिन चलेगी बैटरी

कंपनी का दावा है कि वॉच के साथ 18 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें 470mAh की बैटरी है, जो मैग्नेटिक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वॉच में पानी और धूल से बचाव के लिए IPX8 रेटिंग भी मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article