टेक एंड गैजेट्स

Safe Her: महिलाओं के पास होने चाहिए ये 5 गैजेट्स, टेंशन हो जाएगी कम

Top 5 Women Safety Gadgets: भारत में महिलाओं की सुरक्षा अहम मुद्दा बन गया है। घर से बाहर निकलते ही महिलाएं कई तरह की समस्याओं का सामना करती हैं। इसमें सबसे बड़ी चिंता उनकी सेफ्टी की होती है। ऐसे में हम यहां आपको महिलाओं की सुरक्षा के लिए पांच गैजेट्स बता रहे हैं जो सेल्फ डिफेंस में मदद करते हैं और आपको जोखिम भरी स्थितियों से बचा सकते हैं।

Image

Safe Her: महिलाओं के पास होने चाहिए ये 5 गैजेट्स, टेंशन हो जाएगी कम

Safe Her: महिलाओं की सुरक्षा आज के समय में सबसे जरूरी मुद्दा हो गया है। एक के बाद एक महिला अपराध के मामले सामने आ रहें हैं, ऐसे में महिलाओं को अपनी सुरक्षा का ध्यान खुद रखने की जरूरत है। यहां हम आपको 5 ऐसे डिवाइस के बारे में बता रहे हैं, जो हर महिला को अपने साथ लेकर चलना चाहिए।

इमरजेंसी अलार्म या पर्सनल अलार्म

यदि आप अकेले यात्रा करती हैं तो यह डिवाइस आपको लिए जरूरी हो सकता है। इसकी मदद से आप मुसीबत के समय मदद मांग सकती है। आपातकालीन स्थिति में इस डिवाइस के पिन को ऊपर करते ही इससे बहुत जोर से सायरन बजता है और LED लाइट भी जलती है। ताकि आपके आसपास के लोगों तक सिग्नल जा सके और संभावित हमलावरों को डराया जा सकता है। इस डिवाइस की कीमत 1 हजार से भी कम है।

स्टन गन (Stun Gun)

स्टन गन एक प्रकार का इलेक्ट्रोशॉक हथियार है जिसका इस्तेमाल सेल्फ डिफेंस के लिए किया जा सकता है। स्टन गन सामने वाले को जोर का बिजली का झटका देता है और चित कर देता है। यह इतना खतरनाक है कि सामने वाले को काफी दर्द दे सकता है और मांसपेशियों में ऐंठन और भ्रम पैदा कर सकता है और आपको भागने का समय दे सकता है। लेकिन इसे स्थानीय नियमों के अनुसार उपयोग में लाना चाहिए। इसे भी 1 हजार रुपये तक की कीमत में खरीदा जा सकता है।

स्मार्टपैनिक बटन

यह बटन स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट होता है और एक बटन दबाने पर आपकी स्थिति और इमरजेंसी मैसेज तुरंत आपके संपर्कों या इमरजेंसी सर्विस को भेज देता है। इसके अलावा स्मार्ट एक्सेसरीज को भी इमरजेंसी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ये विशेष रूप से डिजाइन की गई जेवेलरी (जैसे कि अंगूठी या कंगन) होती हैं जो एक बटन दबाने पर एक अलार्म या सिग्नल भेज सकती हैं।

पोर्टेबल कैमरा

एक छोटा, पोर्टेबल और हिडन कैमरा जो आपकी गतिविधियों को रिकॉर्ड कर सकता है। इससे आप अपनी सुरक्षा को बेहतर ढंग से ट्रैक कर सकते हैं और अगर जरूरत पड़े तो इसका वीडियो प्रमाण के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने भरोसेमंद लोगों के कॉन्टैक्ट में रह सकते हैं। ताकि मुसीबत में आप तक मदद पहुंचाई जा सके।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article