ChatGPT में आया डर्टी फीचर, जानें कैसे करता है काम, पढ़ें सैम ऑल्टमैन ने क्या कहा?

कंपनी का कहना है कि जल्द ही वेरिफाइड एडल्ट यूजर्स को ChatGPT के व्यवहार को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करने की सुविधा मिलेगी- जैसे कि इसे अधिक कैजुअल, सहानुभूतिपूर्ण या पहले से प्रतिबंधित एडल्ट-थीम आधारित बातचीत के लिए सक्षम करना।

OpenAI एक हैरान कर देने वाला फैसला लिया है। CEO सैम ऑल्टमैन ने कहा है कि ChatGPT जल्द ही एरोटिक या एडल्ट चैटिंग की अनुमति देगा, लेकिन यह केवल वेरिफाईड वयस्क उपयोगकर्ताओं के लिए होगा। चैटजीपीटी के इस अपकमिंग फीचर को लेकर काफी विवाद हो रहा है और कंपनी के फैसले की आलोचना भी हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर यह फीचर क्या है और सैम ऑल्टमैन ने नए फीचर पर क्या कहा है?

ChatGPT New feature

Photo-Timesnowhindi

चैटजीपीटी में आ रहा एडल्ट मोड

OpenAI ने हाल ही में अपने “बड़ों को बड़ों की तरह ट्रीट करें” (Treat Adults Like Adults) सिद्धांत के तहत एक नया अपडेट जारी किया है। इस पहल का उद्देश्य जिम्मेदार एआई उपयोग और उपयोगकर्ता की स्वतंत्रता के बीच संतुलन बनाना है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही वेरिफाइड एडल्ट यूजर्स को ChatGPT के व्यवहार को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करने की सुविधा मिलेगी- जैसे कि इसे अधिक कैजुअल, सहानुभूतिपूर्ण या पहले से प्रतिबंधित एडल्ट-थीम आधारित बातचीत के लिए सक्षम करना। बहुत ही आसान शब्दों में कहें तो नए अपडेट के बाद आप चैटजीपीटी से अश्लील बातें कर सकेंगे।

End of Feed