ChatGPT से क्या आप भी नहीं बना पा रहे हैं फोटो, जानें क्यों आ रही है बार-बार ऐसी दिक्कत?

ज्यादातर लोगों की तरफ से फोटो न डिजाइन होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। कुछ लोगों ने पुराने चैट्स खोलने और दूसरी सर्विस के इस्तेमाल में भी दिक्कत आने की बात कही। हालांकि, कई यूजर्स के लिए टेक्स्ट से जुड़े सामान्य काम अभी भी चलते रहे।

अगर आप ओपनएआई के ChatGPT AI टूल का इस्तेमाल करते हैं और इससे फोटो नहीं जनरेट कर पा रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल मंगलवार को ChatGPT में यूजर्स को टेक्निकल प्रॉब्लम देखने को मिली। कई देशों के यूजर्स की तरफ से शिकायत की गई कि वह ठीक से चैटजीपीटी के फीचर्स को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। लोगों को सबसे बड़ी दिक्कत चैटजीपीटी के इमेज जनरेशन फीचर में दिखने को मिली।

OpenAI ChatGPT

चैटजीपीट यूजर्स को फोटो बनाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। (फोटो क्रेडिट-Digit)

चैटजीपीटी के डाउन होने को लेकर आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायत भी दर्ज कराई। यूजर्स के मुताबिक, जब वे इमेज जनरेशन की कोशिश कर रहे थे तो ChatGPT या तो एरर मैसेज दिखा रहा था या फिर रिक्वेस्ट को पूरा करने में काफी समय ले रहा था।

End of Feed