जापानी कंपनी Casio ने अपनी नई AE-1600HX सीरीज को आधिकारिक तौर पर ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। कैसिओ Watch इस सीरीज में Casio AE-1600HX-1BV और Casio AE-1600HX-3AV शामिल हैं। ये दोनों घड़ियां मजबूत डिजाइन, बड़े डायल और लंबी बैटरी लाइफ के साथ बजट स्पोर्ट्स वॉच सेगमेंट में पेश की गई हैं। इनकी बिक्री अप्रैल 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।
Casio ने लॉन्च की गजब की वॉच, 10 साल तक चलेगी बैटरी/Photo- Casio
कीमत और उपलब्धता
हालांकि कंपनी ने अभी तक इन घड़ियों की आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन यूरोप के रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार इनकी कीमत करीब 33.25 यूरो (लगभग 3,600 रुपये) हो सकती है। इससे साफ है कि ये घड़ियां बजट कैटेगरी में आएंगी।
डिजाइन और डिस्प्ले
Casio AE-1600HX-1BV में नेगेटिव LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें डार्क बैकग्राउंड के साथ हल्के नीले हाइलाइट्स हैं। वहीं Casio AE-1600HX-3AV डार्क ऑलिव फिनिश और लाइम येलो हाइलाइट्स के साथ आता है। दोनों में बड़ा डिजिटल LCD स्क्रीन है, जिसे पढ़ना आसान बताया गया है। साथ ही LED बैकलाइट और एम्बर आफ्टरग्लो फीचर भी मिलता है, जिससे अंधेरे में भी साफ विजिबिलिटी मिलती है।
फीचर्स और परफॉर्मेंस
इन घड़ियों में ड्यूल टाइम ट्रैकिंग, 1/100 सेकंड स्टॉपवॉच (elapsed, split और फिनिश टाइम के साथ), और 24 घंटे तक चलने वाला काउंटडाउन टाइमर दिया गया है। इसके अलावा 5 मल्टी-फंक्शन अलार्म (एक स्नूज़ ऑप्शन के साथ) और प्रति घंटे का टाइम सिग्नल भी मौजूद है। फुल ऑटो-कैलेंडर 2099 तक सेट है और यूजर्स 12 और 24 घंटे के फॉर्मेट में समय देख सकते हैं। टाइम एक्यूरेसी लगभग ±30 सेकंड प्रति महीने बताई गई है।
Casio AE 1600HX Series Launched
बैटरी और बिल्ड क्वालिटी
AE-1600HX सीरीज में CR2032 बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में 10 साल तक चल सकती है। साथ ही 100 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंस मिलता है। घड़ी में रेजिन केस, बेजल और स्ट्रैप का इस्तेमाल किया गया है और डिस्प्ले को रेजिन ग्लास से कवर किया गया है।
साइज और वजन
दोनों मॉडल्स का साइज 54.1 × 49.7 × 15.9 मिमी है और इनका वजन करीब 55 ग्राम है, जो इन्हें हल्का और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आरामदायक बनाता है।
