Canara Bank: कैनरा बैंक का X अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने बदल दिया नाम, बैंक ने यूजर्स को दी ये सलाह

कैनरा बैंक को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में कैनरा बैंक का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मौजूद अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर ने बैंक के अकाउंट का नाम भी बदल दिया है। इसी बीच बैंक ने अपने यूजर्स को सलाह दी है कि वह आधिकारिक अकाउंट पेज पर कुछ भी पोस्ट न करें।

Canara Bank Account Hacked: कैनरा बैंक को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है। बैंक ने आधिकारिक रूप से बयान जारी करते हुए जानकारी दी है कि बैंक का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मौजूद अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर ने बैंक के आधिकारिक अकाउंट का नाम बदलकर 'एथर डॉट ऍफ आई' कर दिया है। केनरा बैंक के आधिकारिक X अकाउंट पर लगभग 2 लाख 55 हजार फॉलोवर्स हैं। बैंक ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि 'हम सभी संबंधित लोगों को जानकारी देते हुए बताना चाहते हैं कि कैनरा बैंक का आधिकारिक X अकाउंट हैक हो गया है। बैंक की टीम X के साथ मिलकर जल्द से जल्द अकाउंट का एक्सेस पाने के लिए काम कर रही हैं।'

Canara Bank

कैनरा बैंक का X अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने बदल दिया नाम

बैंक ने यूजर्स को दी ये सलाह

आज शाम 4 बजे तक बैंक के आधिकारिक अकाउंट से कोई भी नई पोस्ट नहीं की गई है। इसी बीच बैंक ने यूजर्स से गुजारिश की है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मौजूद बैंक के आधिकारिक पेज पर कोई भी पोस्ट न करें। साथ ही बैंक ने यह भी कहा है कि जैसे ही अकाउंट वापस से रिस्टोर कर लिया जाएगा सभी यूजर्स को जानकारी दे और साथ ही बैंक ने असुविधा के लिए भी खेद भी प्रकट किया है।

End of Feed