इस टूल ने Nano Banana की बोलती कर दी बंद, बना रहा साड़ी वाली ऐसी इमेज कि नजर ना हटे

Seedream 4.0 महज दो सेकंड में अल्ट्रा-शार्प 2K रिजॉल्यूशन इमेज तैयार कर सकता है। इसके अलावा यूजर एक साथ छह रेफरेंस इमेज अपलोड कर सकते हैं ताकि आउटपुट में विज़ुअल आइडेंटिटी बनी रहे। बाइटडांस का कहना है कि इंटरनल टेस्टिंग में यह टूल Google DeepMind के Gemini 2.5 Flash Image (Nano Banana) से बेहतर साबित हुआ है।

Google Gemini Nano Banana ने ऐसा तहलका मचाया है कि पूरा सोशल मीडिया इसी के जरिए बनाई गई तस्वीरों से पटा पड़ा है। Ghibli के बाद इमेज का यह दूसरा बड़ा ट्रेंड है जो पूरी तरह से वायरल हो गया है। Nano Banana ने पहले लोगो ने 3डी इमेज बनवाई लेकिन इसी बीच साड़ी वाला ट्रेंड आ गया है जो कि सब पर भारी पड़ गया। वैसे तो आपने Nano Banana ट्राई किया ही होगा लेकिन यदि आपको मजा नहीं आ रहा है तो मार्केट में एक नया टूल आ गया है जो कि Nano Banana से भी अच्छी तस्वीरें बना रहा है और रेट्रो साड़ी वाली इमेज तो ऐसी बना रहा है कि नजर ही ना हटे। आइए जानते हैं इस नए टूल के बारे में...

Nano Banana Images AI saree images

नैनो बनाना इमेज टूल से आप अलग-अलग लुक में फोटो क्रिएट कर सकते हैं।(फोटो क्रेडिट- Pexels (L), Gemini AI generated (R).)

ByteDance ने लॉन्च किया Seedream 4.0

टिकटॉक की पैरेंट कंपनी ByteDance ने अपना नया एआई इमेज-जनरेशन टूल Seedream 4.0 लॉन्च किया है। यह नया टूल सीधे गूगल के चर्चित Nano Banana को चुनौती देता है और इसे एक प्रोफेशनल-ग्रेड प्लेटफॉर्म के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह टूल स्पीड, एक्युरेसी और क्रिएटिव कंसिस्टेंसी पर खास ध्यान देता है।

End of Feed