BSNL Samman Plan: सरकारी कंपनी ने सीनियर सिटीजन के लिए लॉन्च किया नया प्लान, मिलेंगे बड़े फायदे

सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने BSNL सम्मान प्लान लॉन्च किया है, जो 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। इस प्लान की वैधता 365 दिन है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 2GB डेली डेटा शामिल है। यह ऑफर 18 नवंबर तक सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा।

BSNL ने हाल ही में त्योहारी सीजन के लिए दिवाली बोनांजा ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी नए सब्सक्राइबरों के लिए अपने नियमित प्लान्स में विशेष टैरिफ डिस्काउंट और अतिरिक्त लाभ पेश कर रही है। इसके साथ ही सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने BSNL सम्मान प्लान लॉन्च किया है, जो 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। इस प्लान की वैधता 365 दिन है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 2GB डेली डेटा शामिल है। यह ऑफर 18 नवंबर तक सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा।

BSNL Samman Plan

BSNL Samman Plan/Photo-BSNL/X

BSNL सम्मान प्लान: कीमत और फायदे

नए BSNL सम्मान प्लान की कीमत ₹1,812 रखी गई है। इसके तहत एक साल (365 दिन) की वैधता के दौरान उपयोगकर्ताओं को रोजाना 2GB डेटा, 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और मुफ्त SIM कार्ड मिलेगा। इसके अतिरिक्त, 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोग इस प्लान के साथ 6 महीने का BiTV सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त कर सकते हैं। यह सीमित समय का ऑफर है और 18 नवंबर तक ही उपलब्ध रहेगा।

End of Feed