BSNL Launches New Prepaid Plans: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक साथ दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन प्लान की कीमत 58 रुपये और 59 रुपये है। बीएसएनएल का 58 रुपये का प्लान एक डेटा वाउचर है जबकि 59 रुपये का प्लान एक रेगुलर सर्विस वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान है। चलिए जातने हैं प्लान के फायदों के बारे में...
BSNL Launches New Prepaid Plans
BSNL Rs 59 Prepaid Plan: 1GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
बीएसएनएल के 59 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 7 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यानी एक बार रीचार्ज कराने के बाद आपको 7 दिनों तक डेटा और कॉलिंग को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, इस प्लान के साथ कोई SMS सुविधा नहीं मिलती है।
ये भी पढ़ें: OpenAI GPT-4o: ओपनएआई ने पेश किया सबसे एडवांस AI मॉडल, इंसानों की तरह समझेगा गुस्सा-सुख-दुख
बीएसएनएल के 59 रुपये वाले में यदि हर दिन की कीमत की बात की जाए तो आप इस प्लान में आज दैनिक लागत 8.43 रुपये में कॉलिंग और डेटा का लाभ ले सकते हैं।
BSNL Rs 58 Prepaid Plan: मिलेगा 2GB डेली डेटा
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के 58 रुपये का प्रीपेड प्लान एक डेटा वाउचर है। यानी इस प्लान का लाभ लेने के लिए आपके पास कोई मौजूदा प्लान होना चाहिए। 58 रुपये में आपको 7 दिनों की वैलिडिटी और 2GB डेली डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 Kbps हो जाती है। यानी ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड जल्द 4G सर्विस भी लॉन्च करने वाली है।
