न इंटरनेट की टेंशन, न महंगे रिचार्ज का झंझट, इस कंपनी ने निकाला सस्ता जुगाड़

​​BSNL के ये तीनों नए प्लान अब ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। ग्राहक BSNL की वेबसाइट या मोबाइल रिचार्ज ऐप के जरिए इनकी उपलब्धता और अपने सर्कल में लागू वैलिडिटी की जानकारी चेक कर सकते हैं।

अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं और सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL आपके लिए तीन नए प्लान लेकर आई है। कंपनी ने 172 रुपये, 184 रुपये और 190 रुपये की कीमत वाले नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन प्लान की खास बात यह है कि इनमें इंटरनेट डेटा नहीं मिलता है। इसके बजाय ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है। ये प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जिन्हें अपना मोबाइल नंबर चालू रखने के लिए कम कीमत वाला रिचार्ज चाहिए।

BSNL Brings New Rs 172, Rs 184 and Rs 190 Plans

TRAI के निर्देश के बाद पेश किए गए नए प्लान

TRAI के निर्देश के बाद पेश किए गए नए प्लान

BSNL ने ये तीनों प्लान टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देश के बाद पेश किए हैं। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने के लिए कहा था, जिनमें डेटा की सुविधा अनिवार्य न हो। इसका मकसद उन ग्राहकों को सस्ता विकल्प देना है, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है और जो केवल कॉलिंग या SMS के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं। इसी के तहत BSNL के अलावा Jio, Airtel और Vi ने भी बिना डेटा वाले प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इन रिचार्ज के जरिए ग्राहक कम कीमत में अपना मोबाइल नंबर एक्टिव रख सकते हैं।

End of Feed