सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल लगातार अपनी तरफ ग्राहकों को लाने और उन्हें सहूलियत देने के लिए नई-नई कोशिश कर रही है। एक तरफ कंपनी अपने नेटवर्क को दुरुस्त कर रही है तो वहीं दूसरी नए प्लान्स को लॉन्च करने के साथ ही पुराने प्लान्स को अपग्रेड भी कर रही है। बीएसएनएल ने अब एक ऐसा कदम उठाया है जिसने डेटा लवर्स की मौज करा दी है। सरकारी कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक फेस्टिवल ऑफर निकाला है जिसमें ग्राहकों को Fiber Basic Neo प्लान में धमाकेदार ऑफर दिया जा रहा है। अब आप कम कीमत में ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज। (फोटो क्रेडिट-Digit)
बीएसएनएल ने अपने 499 रुपये वाले फाइबर प्लान की कीमत में कटौती कर दी है। मतलब अब आपको अधिक डेटा सस्ती कीमत में मिलने वाला है। आपको बता दें कि बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को 3300GB डेटा ऑफर किया जाता है। आप बिना टेंशन पूरे महीने जमकर इंटरनेट की सुविधा का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए आपको BSNL के नए ऑफर के बारे में बताते हैं।
BSNL ने कीमत में की कटौती
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से ग्राहकों को Fiber Basic Neo प्लान के ऑफर की जानकारी दी है। कंपनी का यह प्लान वैसे तो 499 रुपये की कीमत में आता है लेकिन अब आप इसे फेस्टिवल ऑफर के तहत सिर्फ 399 रुपये में खरीद सकते हैं। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने डेटा लिमिट में किसी भी तरह की कटौती नहीं की है। आप सिर्फ 399 रुपये रुपये 3300GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
कम कीमत में मिलेगा अधिक डेटा
बीएसएनएल के Fiber Basic Neo प्लान में मिलने वाले ऑफर की बात करें तो इसमें 399 रुपये में 3300GB डेटा ऑफर कर रही है। इस प्लान में कंपनी 3 महीने तक के लिए 100 रुपये का ऑफ दे रही है। ऐसे में आपके पास तीन महीने में 300 रुपये बचाने का मौका है। अगर आप प्लान को लेने वाले हैं तो आपको बता दें कि डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी आपको 60Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलने वाली है।
BSNL के इस धमाकेदार 3300GB डेटा वाले ऑफर की बात करें तो इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा देती है। इसमें आपको लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। अगर आपके घर पर ऐसे लोगों की संख्या अधिक है जो इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह प्लान बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
