मोबाइल यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले, वापस लौटा 1 रुपये वाला फ्रीडम प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

बीएसएनएल की तरफ से पहली बार अगस्त के महीने में 1 रुपये वाला रिचार्ज प्लान पेश किया गया था। अब कंपनी ग्राहकों की सुविधा के लिए एक बार फिर से इस रिचार्ज प्लान को लेकर आ गई है। सरकारी कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करके खुद ही इसकी जानकारी ग्राहकों को दी है।

मोबाइल फोन्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। बिना फोन के हम कुछ समय भी नहीं रह सकते हैं। देशभर में करीब 120 करोड़ लोग मोबाइल फोन्स का इस्तेमाल करते हैं। फोन्स तभी तक हमारे काम आते हैं जब तक उनमें रिचार्ज प्लान्स मौजूद है। अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान है तो आपके लिए काम की खबर है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। ग्राहकों की बढ़ती मांग की वजह से बीएसएनएल एक बार फिर से 1 रुपये वाला तगड़ा रिचार्ज प्लान लेकर आ गई है।

WhasApp (9)

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की कराई मौज। (फोटो क्रेडिट-iStock)

बीएसएनएल की तरफ से पहली बार अगस्त के महीने में 1 रुपये वाला रिचार्ज प्लान पेश किया गया था। अब कंपनी ग्राहकों की सुविधा के लिए एक बार फिर से इस रिचार्ज प्लान को लेकर आ गई है। सरकारी कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करके खुद ही इसकी जानकारी ग्राहकों को दी है। अपने पोस्ट में कंपनी ने बताया कि मोबाइल यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में ट्रू डिजिटल फ्रीडम मिलेगा।

End of Feed