टेक एंड गैजेट्स

Gmail अकाउंट में मोबाइल नंबर कैसे चेंज करें, 2 मिनट में जानें सबसे आसान तरीका

अगर कभी आप अपना Gmail ID भूल जाएं, तो लिंक किया हुआ नंबर आपकी लॉगिन में मदद करता है, लेकिन अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है या अब इस्तेमाल में नहीं है, तो यह सुविधा बेकार हो जाती है और आपको अकाउंट से हाथ धोना पड़ सकता है।

Image

जीमेल में मोबाइल नंबर कैसे बदलें/Photo-Canva

आज Gmail अकाउंट किसके पास नहीं है। जिसके पास भी स्मार्टफोन है, उसके बाद Gmail भी है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है जो 100 करोड़ लोगों में से 90 करोड़ के पास तो जीमेल अकाउंट होगा ही।

Google यूजर्स को उनके अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए फोन नंबर लिंक करने की सुविधा देता है। अगर कभी आप अपना Gmail ID भूल जाएं, तो लिंक किया हुआ नंबर आपकी लॉगिन में मदद करता है, लेकिन अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है या अब इस्तेमाल में नहीं है, तो यह सुविधा बेकार हो जाती है और आपको अकाउंट से हाथ धोना पड़ सकता है।

Google इसी नंबर पर OTP, पासवर्ड रिसेट लिंक और 2-Step Verification कोड भेजता है। इसलिए समय-समय पर अपने Google या Gmail अकाउंट में नया और सक्रिय नंबर अपडेट करना बेहद जरूरी है। अगर नंबर कोई और इस्तेमाल करने लगे, तो आपके अकाउंट की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

Google या Gmail अकाउंट में फोन नंबर कैसे बदलें?

अगर आपके पास कई Google अकाउंट हैं, नया नंबर लिया है या देश बदला है, तो नंबर अपडेट करना एक जरूरी कदम है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

नंबर अपडेट करने का प्रोसेस

  • सबसे पहले myaccount.google.com पर जाएं या Gmail ऐप खोलें
  • प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और Manage your Google Account चुनें
  • अब मेन्यू में Personal info सेक्शन पर जाएं
  • वहां Contact info- Phone number पर टैप करें
  • दिख रहे पुराने नंबर पर क्लिक करें और Edit (पेंसिल आइकन) चुनें
  • पासवर्ड वेरिफिकेशन करें और Next दबाएं
  • अब अपना नया नंबर दर्ज करें
  • Google SMS के जरिए एक OTP भेजेगा
  • OTP सबमिट करें और वेरिफिकेशन पूरा करें
जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी, आपका नया नंबर Google अकाउंट से लिंक हो जाएगा। अगर पुराना नंबर अब उपयोग में नहीं है, तो उसी पेज से उसे Delete भी कर दें, ताकि भविष्य में कोई सुरक्षा समस्या न आए। नंबर बदलने के बाद Google सुरक्षा कारणों से नए नंबर का उपयोग पासवर्ड रिसेट या अकाउंट रिकवरी जैसे कामों के लिए कुछ दिनों बाद करने देता है। Gmail में नंबर बदलने से बाकी Google सेवाओं में नंबर अपने-आप अपडेट नहीं होता। जैसे Calendar, Chrome आदि ऐप्स में यह नंबर आपको अलग से बदलाव करना होगा।
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article