WhatsApp को लेकर हुआ बड़ा फैसला, फोन में किया ये काम तो ठप पड़ेगा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप!
WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर। अब आपका वॉट्सऐप ऑटोमैटिकली काम करना बंद कर देगा अगर आप एक गलती करते हैं। सरकार ने बढ़ते साइबर अपराध में लगाम कसने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब WhatsApp चलाने के लिए फोन में सिम कार्ड होना जरूरी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 2 2025, 11:13 IST
Image Credit : IStock01 / 07
वाट्सऐप एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर आप वॉट्सऐप के ऐसे यूजर हैं जो बिना सिम कार्ड के दूसरे फोन में वॉट्सऐप इस्तेमला करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है।
Image Credit : IStock02 / 07
लाखों की संख्या में ऐसे यूजर्स जो वेब या फिर दूसरे स्मार्टफोन में वॉट्सऐप को लॉग इन करके बिना किसी समस्या के कई दिनों तक इस्तेमाल करते रहते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो आने वाले दिनों में आपको आने वाले दिनों में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
Image Credit : IStock03 / 07
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में वॉट्सऐप के जरिए साइबर फ्रॉड के कई सारे मामले सामने आए हैं। स्कैम और फ्रॉड के मामलों में रोक लगाने के लिए अब सरकार एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। दूरसंचार विभाग की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है जिससे आपका चैटिंग एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल सकता है।
Image Credit : IStock04 / 07
रिपोर्ट के मुताबिक दूरसंचार विभाग इस समय एक नई योजना पर काम कर रही है जिसके तहत वॉट्सऐप चलाने के लिए फोन में सिम कार्ड का होना जरूरी होगा। अब यूजर्स बिना सिम कार्ड के WhatsApp को लॉगिन नहीं कर पाएंगे।
Image Credit : IStock05 / 07
अगर आप अपने फोन से सिम कार्ड को निकालते हैं तो इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप (WhatsApp) ऑटोमैटिकली काम करना बंद कर देगा। मतलब यूजर्स किसी नंबर से वॉट्सऐप को लॉगिन करके फोन से सिम को हटा नहीं सकेंगे। सरकार के इस फैसले का सीधा मकसद फर्जी कॉल्स, स्पैम मैसेज और ऑनलाइन होने वाले अपराधों को रोकना है।
Image Credit : IStock06 / 07
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दूरसंचार विभाग (DoT) और ट्राई (TRAI) मिलकर व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ओटीटी (OTT) मैसेजिंग ऐप्स के लिए नए और सख्त नियम तैयार कर रहे हैं। नए प्रस्ताव के अनुसार वॉट्सऐप सिर्फ उसी नंबर पर चलना चाहिए जो स्मार्टफोन में एक्टिव हो।
Image Credit : IStock07 / 07
नए नियम लागू होने के बाद लैपटॉप या कंप्यूटर पर मैसेजिंग ऐप लगातार लॉगिन स्थिति में नहीं रह पाएगा। यूजर को हर छह घंटे बाद फिर से QR कोड स्कैन करके लॉगिन करना पड़ेगा। यह ऐप तभी काम करेगा जब फोन में सक्रिय सिम मौजूद होगी। अगर सिम हटाई जाती है या बंद हो जाती है, तो मोबाइल और कंप्यूटर—दोनों जगह ऐप तुरंत बंद हो जाएगा।