Samsung Tablet Launch in India: अगर आप एक टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग ने भारतीय बाजार में एक नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का लेटेस्ट टैबलेट Samsung Galaxy Tab A11+ है जिसे कंपनी ने A सीरीज के तहत लॉन्च किया है। इस टैबलेट में आपको 11 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलने वाली है जिसमें आपको ओटीटी स्ट्रीमिंग से लेकर स्पोर्ट कंटेंट देखने में शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
अगर आप एक ऐसा टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं जिसमें आप ओटीटी स्ट्रीमिंग के साथ साथ डेली रूटीन वर्क, मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे टास्क कर सकें तो Samsung Galaxy Tab A11+ में आपको शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। आइए आपको इसके वेरिएंट और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Samsung Galaxy Tab A11+ की कीमत
Samsung Galaxy Tab A11+ टैबलेट को कनेक्टिविटी और स्टोरेज के हिसाब से चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका Wi-Fi वाला मॉडल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। वहीं Wi-Fi + सेल्युलर वाला मॉडल 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy Tab A11+ का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला सिर्फ Wi-Fi मॉडल 28,999 रुपये में मिलता है, जबकि इसका Wi-Fi + सेल्युलर वेरिएंट 32,999 रुपये में उपलब्ध है। इस टैबलेट में आपको दो कलर वेरिएंट मिलने वाले हैं जिसमें ग्रे कलर और सिल्वर कलर का ऑप्शन मिलता है। आप इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके खरीदारी कर सकते हैं।
Samsung Galaxy Tab A11+ के स्पेसिफिकेशन्स
- Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच की टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है।
- Samsung Galaxy Tab A11+ आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 को सपोर्ट करेगा।
- यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Dolby Atmos के साथ चार स्पीकर्स मिलते हैं।
- इसके रियर पैनल में आपको ऑटो फोकस फीचर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- सैमसंग ने इस लेटेस्ट टैबलेट में Mediatek MT8775 चिपसेट का सपोर्ट दिया है।
- Samsung Galaxy Tab A11+ को पावर देने के लिए 7040mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
