AI कंपनियों को खबरें बेचने के आरोप में Brave पर कॉपीराइट केस, जानें क्या है पूरा मामला

द न्यूयॉर्क टाइम्स और दूसरे यूएस न्यूजपेपर्स ने ब्रेव पर कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। पब्लिशर्स का कहना है कि ब्रेव ने एआई ट्रेनिंग के लिए उनके आर्टिकल का इस्तेमाल किया और यूजर्स के लिए पेवॉल्स को बायपास किया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच अब एक और टेक कंपनी कानूनी विवाद में फंस गई है। ओपनएआई (OpenAI) के बाद अब पॉपुलर वेब ब्राउजर ब्रेव (Brave) पर भी कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप लगे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, द न्यूयॉर्क टाइम्स (The New York Times), द न्यूयॉर्क डेली न्यूज (The New York Daily News) समेत कई समाचार प्रकाशनों ने ब्रेव सॉफ्टेवयर (Brave Software) के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इन मीडिया संस्थानों का आरोप है कि कंपनी ने उनकी खबरों का इस्तेमाल बिना अनुमति के एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने में किया।

Brave

Brave पर कॉपीराइट केस, जानिए क्या है पूरा मामला (AI Generated Image)

ब्रेव पर क्या हैं आरोप?

मीडिया संस्थानों की शिकायत के अनुसार, ब्रेव ने अलग-अलग न्यूज वेबसाइटों से आर्टिकल और न्यूज कलेक्ट कर उनका इस्तेमाल AI से जुड़ी सर्विस के लिए किया। आरोप है कि कंपनी ने इन खबरों को दूसरी एआई कंपनियों तक भी पहुंचाया और उनसे कमाई की।

End of Feed