Boat ने लॉन्च की Sailor Nav स्मार्टवॉच, Google Maps ट्रैकिंग और 4G वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधाओं से लैस

घरेलू कंपनी बोट ने अपनी नई स्मार्टवॉच Boat Sailor Nav को लॉन्च कर दिया है। इसे खासतौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें गूगल मैप्स और 4जी कनेक्टिविटी भी दी गई है।

घरेलू वियरेबल्स ब्रांड Boat ने भारत में बच्चों के लिए अपनी पहली स्मार्टवॉच Boat Sailor Nav लॉन्च कर दी है। कंपनी का कहना है कि यह उसके बच्चों के लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी सेगमेंट में प्रवेश का पहला उत्पाद है। स्मार्टवॉच में रियल-टाइम Google Maps लोकेशन ट्रैकिंग, 4G वीडियो कॉलिंग, SOS अलर्ट और जियो-फेंसिंग जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने बच्चों के लिए Boat Sailor Play वायरलेस हेडफोन भी पेश किए हैं।

Boat Sailor Nav Smartwatch Launched in India

बच्चों की सुरक्षा के लिए Google Maps ट्रैकिंग और Geo-Fencing

बच्चों की सुरक्षा के लिए Google Maps ट्रैकिंग और Geo-Fencing

Boat Sailor Nav की सबसे बड़ी खासियत इसका रियल-टाइम Google Maps लोकेशन ट्रैकिंग फीचर है। इसकी मदद से माता-पिता अपने बच्चे की लोकेशन किसी भी समय देख सकते हैं। स्मार्टवॉच में पांच-पॉइंट सैटेलाइट पोजिशनिंग और Geo-Fencing का भी सपोर्ट मिलता है। माता-पिता स्कूल, घर या अन्य स्थानों को सुरक्षित क्षेत्र के रूप में सेट कर सकते हैं। यदि बच्चा इन क्षेत्रों में प्रवेश करता है या बाहर निकलता है, तो स्मार्टवॉच तुरंत अलर्ट भेजती है।

End of Feed