WhatsApp के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, यह नया Malware पहुंचा सकता है बड़ा नुकसान

आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आपके लिए बड़ा अलर्ट है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्च कंपनी Group-IB ने एक नए Android Remote Access Trojan (RAT) Malware का पता लगाया है, जिसका नाम RedHook है। यह मैलवेयर डेटा प्राइवेसी के लिए बेहद खतरनाक है।

दुनियाभर में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए WhatsApp जमकर इस्तेमाल किया जाता है। वॉट्सऐप अब सिर्फ चैटिंग या फिर वॉइस कॉलिंग के लिए ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बल्कि फोटो शेयरिंग, डॉक्यूमेंट शेयरिंग और इसके साथ ही अब ऑनलाइन पेमेंट जैसी सुविधा के लिए भी खूब इस्तेमाल होता है। अगर आपने भी अपने फोन में वॉट्सऐप इंस्टाल कर रखा है तो आपके लिए काम की खबर है। वॉट्सऐप में एक खतरनाक मैलवेयर का पता चला है जिसकी मदद से स्कैमर्स आपके पर्सनल डेटा तक पहुंच बनाकर आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Whatsapp Call

आपकी एक लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आपके लिए बड़ा अलर्ट है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्च कंपनी Group-IB ने एक नए Android Remote Access Trojan (RAT) Malware का पता लगाया है, जिसका नाम RedHook है। एक्सपर्ट की मानें तो यह मैलवेयर डेटा प्राइवेसी के लिए बेहद खतरनाक है।

End of Feed